मानवरहित विमान प्रणालियों में विकास
बहुउपयोगिता • चालन कुशलता • कार्यनिष्पादन
दुनियाभर में सर्वेक्षण और निगरानी के लिए अत्याधुनिक उपकरण की आवश्यकता वर्ष-दर-वर्ष बढ़ती जा रही है, साथ ही अनेक भूभागों और कई प्रकार के मौसमों में काम करने की क्षमता वाली उन्नत पर्यावरण हितैषी प्रणालियों की मांग भी बढ़ती जा रही है।
अपने सुरक्षित, नवोन्मेषी डिज़ाइन, उन्नत बहु उपयोगिता और चालन कुशलता, तथा साथ ही पर्यावरणीय और गत्यात्मक कार्यनिष्पादन के द्वारा Rufous™ इन वैश्विक अपेक्षाओं से बढ़कर प्रदर्शन करता है।
डिज़ाइन में उत्कृष्टता
Rufous™ एक मॉड्यूलर, अक्ष-सममितीय यूएएस हेलिकॉप्टर है, जिसमें अनेक और अलग-अलग प्रकार के पर्यवेक्षण संबंधी सेंसर या विशिष्ट भार (पेलोड) ढोने की क्षमता है, साथ ही इसमें संचार क्षमता होती है, जिससे डेटा या चित्र का प्रसारण फौरन किया जा सकता है। बहुउद्देशीय, बहुत-भार विमान प्रणाली के तौर पर जिसके अनेक नागरिक और सामरिक उपयोग हैं, अपने वजन, कार्यनिष्पादन और उड़ान संबंधी खूबियों की बदौलत यह ज़मीन और समुद्र के ऊपर प्रचालन कर सकता है और सामान्य दृष्टि-रेखा के दायरे के बाहर उच्च विवरण वाली सेंसर क्षमता और सुरक्षा प्रदान करता है।
दूसरे मानवयुक्त और मानवरहित विमान प्रणालियों की तुलना में, Rufous™ बेहतर कार्यनिष्पादन और सुविधाजनक भूमिका परिवर्तन के साथ जीवन-भर कम खर्च और काफी सुधरी हुई पर्यावरणीय प्रोफाइल प्रदान करता है। चुस्त चालन कुशलता और डिज़ाइन संबंधी खूबियों का अर्थ है कि एक सुरक्षित, लागत-कुशल प्रचालन के द्वारा Rufous™ सिविल इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल, समुद्री, खेलों की कवरेज, कृषि, ऊर्जा-वितरण, घरेलू सुरक्षा और सुरक्षा परिवेश जैसे क्षेत्रों में परिवहन और जांच संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है।
प्रमुख खूबियाँ:
- बहु-ईंधन वाला ट्विन इंजन
- वायुगतिकीय नियंत्रण वाली सतहें
- सुव्यवस्थित भंडारण
- हल्का
- उच्च शुद्धता वाला नियंत्रण सॉफ्टवेयर
- अंतर्पनिवर्तनीय भार (पेलोड)
- मॉड्यूलर संरचना
- अक्ष-सममितीय डिज़ाइन
- कार्यक्षेत्र में प्रयोग द्वारा पुष्ट
- ईएमएस हस्तक्षेप की कम संभावना